जय श्रीराम समिति ने संरक्षक रमेश उरांव को श्रद्धांजलि अर्पित की
लोहरदगा, अगस्त 26 -- लोहरदगा, संवाददाता।जय श्रीराम समिति की बैठक बुधवार को हटिया गार्डन स्थित जिला कार्यालय में जिला संरक्षक परमेश्वर साहू की अध्यक्षता में हुई। इसमें पूर्व विधायक सह समिति के मुख्य संरक्षक रमेश उरांव के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला संरक्षक परमेश्वर साहू एवं सुषमा सिंह ने कहा कि रमेश उरांव का समिति के प्रति लगाव और समर्पण अत्यंत महत्वपूर्ण था। सहज एवं समर्पित भाव से कार्य करने की उनकी शैली, समिति के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने की उनकी क्षमता तथा संगठन के प्रत्येक कार्य में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनका निधन समिति के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।जिला संरक्षक अजय सोनी एवं ओम महतो ने भावुक होते हुए कहा कि करीब 15 वर्षों का संगठन के साथ उनका सफर और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.