जय श्रीराम समिति ने कार्यकर्ता सम्मेलन की बनायी कार्ययोजना
लोहरदगा, मई 17 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि।लोहरदगा के हटिया गार्डन स्थित जय श्रीराम समिति के जिला कार्यालय में रविवार को समिति की बैठक कोर कमेटी सदस्य सुषमा सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य रूप से सदस्यता अभियान, पहचान पत्र निर्माण तथा आगामी कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सुषमा सिंह ने कहा कि सदस्यता कार्ड जारी होने के बाद समिति द्वारा जल्द ही भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए नगर, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को अभी से तैयार रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जय श्रीराम समिति लगातार सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के माध्यम से लोगों को जोड़ने का कार्य कर रही है और आने वाले समय में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा।कोर कमेटी के पदाधिकारी शैलेश कुमार कुशवाहा ने कहा कि जिन सद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.