लोहरदगा, फरवरी 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। जय श्रीराम समिति लोहरदगा की बैठक हटिया गार्डन स्थित जिला कार्यालय में ओम महतो की अध्यक्षता में हुई। इसमें संचालन समिति सदस्य, पूर्व अधिकारी एवं नगर कमेटी के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप से जय श्रीराम समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल उरांव की जीत एवं होली मिलन समारोह पर खास चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एक मार्च रविवार को अपराह्न दो बजे से पावरगंज स्थित दुर्गाबाड़ी मंदिर प्रांगण में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अनिल उरांवसमेत वार्ड पार्षद को सम्मानित किया जाएगा। जय श्रीराम समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल उरांव को चुनाव में समर्थन देने के लिए सभी सनातनियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी से कार्यक्रम में भागीदारी की अपील की गई है। ओम महत...