लोहरदगा, जून 16 -- दीपक मुखर्जी लोहरदगा, प्रतिनिधि। जय श्रीराम समिति लोहरदगा की एक बैठक बगडू जामुन टोली गांव में सदर प्रखंड प्रभारी बजरंग साहू की अध्यक्षता में हुई। इसमें समिति के जिला संरक्षक सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगठन के विस्तार और मजबूती पर चर्चा बैठक में मुख्य रूप से संगठन के विस्तार, मजबूती तथा समाजहित में संगठन की सक्रिय भूमिका पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। वक्ताओं ने संगठन को गांव-गांव तक सशक्त बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर बल दिया।

एकजुटता की ताकत बैठक को संबोधित करते हुए जिला संरक्षक लक्ष्मी नारायण भगत ने कहा कि वर्तमान समय में संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकजुटता है। उन्होंने कहा कि एकजुटता के अभाव में पीड़ित और जरूरतमंद लोग न्याय एवं सहयोग के लिए दर-दर भटकने को विवश हो जाते हैं। ऐसे मे...