बोकारो, मार्च 27 -- बेरमो, हिटी। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का प्राकट्य दिवस का उत्सव रामनवमी चैत्र शुक्ल नवमी को बेरमो कोयलांचल-ऊर्जांचल सहित फुसरो शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी श्रद्धा-भक्ति व छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांति सौहार्द के साथ मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न रामनवमी अखाड़ों से श्रद्धालुओं द्वारा धार्मिक मनमोहक झांकियों के साथ परंपरागत ढंग से जुलूस निकाले गए। जय श्रीराम-जय बजरंगबली के जयकारे और डीजे की धुन पर पुरुष और बच्चे और युवा 'मेरे भारत का बच्चा-बच्चा, जय जय श्रीराम बोलेगा' जैसे गीत की बोल डीजे की धुन पर झूमते रहे। जुलूस में शामिल युवाओं ने लाठी और शौर्य व वीरता का प्रतीक तलवार जैसे अस्त्रों से एक से बढ़कर एक प्रदर्शन कर करतब दिखाते हुए मन मोहा। युवतियों व महिलाएं भी जुलूस में शामिल होकर करतब दिखाए। इससे पहले राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.