गिरडीह, अप्रैल 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। हनुमान जयंती पर गुरुवार को शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में पूजा पाठ का आयोजन किया गया। शहर से गांव तक उत्सव सा नजारा दिखा। इस दौरान जय श्रीराम व जय हनुमान के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। कहीं हनुमान चालीसा का पाठ तो कहीं सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया था। पूजा संपन्न होने के बाद शाम में शिव हनुमान मंदिर नवयुवक संघ बाभनटोली सहित कई जगहों पर भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शहर के कुटिया मंदिर, हनुमानगढ़ मंदिर, मकतपुर पंच मंदिर, बड़ा चौक का संकट मंचन मंदिर, हुट्टी बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर, आश्रम रोड उसरी नदी किनारे के हनुमान मंदिर, नया पुल बरगंडा हनुमान मंदिर, बनियाडीह, पपरवाटांड़, सेंट्रलपीट, बदडीहा अकदोनी सहित अन्य जगहों पर हनुमान जयंती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.