झांसी, मार्च 27 -- मऊरानीपुर में रामनवमी पर आस्था, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। रामनवमी सेवा समिति के बैनर तले शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें आस्था उमड़ी पड़ी। बड़ी संख्या में भक्तों ने शिरकत की। शोभा यात्रा की शुरुआत सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित संकट मोचन मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना और भगवान के विमान की आरती के साथ हुई। इसके बाद जैसे ही यात्रा आगे बढ़ी, माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। डीजे बैंड पर बज रहे भक्ति गीतों पर युवा जय श्रीराम के जयघोष के साथ झूमते नजर आए। शोभा यात्रा में बाहर से आए कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। आगे-आगे भगवान के चित्र और सुसज्जित बग्घियों में विराजमान भगवान स्वरूप आकर्षण का केंद्र बने रहे। नगरवासियों ने जगह-जगह शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया। पूरा नगर भगव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.