गया, मार्च 26 -- रामनवमी अखाड़ा समिति, टिकारी की ओर से में गुरुवार को भव्य अखाड़ा जुलूस और झांकी का आयोजन किया गया। महावीर मंदिर के पास जय श्रीराम के जयघोष के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वृंदावन की झांकी आकर्षण का केंद्र रहा। कलाकारों ने विभिन्न रूप का धारण किया। शहर के प्रमुख मार्गों से कड़ी सुरक्षा के बीच जुलूस गुजरा। युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाये। इससे पहले, कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अजय ने कहा कि श्री राम के आर्दश को अपना हमें आगे बढ़ता रहना चाहिए। रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष अमित वर्मा ने कहा कि धार्मिक परंपरा के निर्वहन के लिए भी युवाओं को आगे आना चाहिए। इस तरह के आयोजन निरंतर चलता रहे ऐसा प्रयास आज के नए पीढ़ी को करना चाहिए। कार्यक्रम के उस्ताद शंभूनाथ केशरी, नप के सभापति अजहर इमाम, उप सभापति सागर कुमार, सुभाष यादव, सौर...