कोडरमा, मार्च 27 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। शुक्रवार की संध्या जयनगर प्रखंड पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। जय श्री राम के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा, जब विभिन्न गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने स्थानीय दुर्गा मंदिर से भव्य जुलूस निकाला। जुलूस दुर्गा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर मस्जिद मोहल्ला होते हुए देवी मंदिर पहुंचा। इसके बाद यह जुंदाल मोहल्ला होते हुए जयनगर थाना तक पहुंचा, जहां शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस का समापन किया गया। इस अवसर पर जयनगर, गोदखर, डुमरी, सांथ, पेठिया बागी, गोपालडीह, नवादा, लतबेधवा, ककरचोली, महुआटांड़, तरवन, पहाड़पुर समेत दर्जनों गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने पहले दुर्गा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की, उसके बाद जुलूस में भाग लेकर धार्मिक आस्था और उत्साह का परिचय दिया। जुलूस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.