हाजीपुर, मार्च 27 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र जय श्रीराम के जयघोष से शहर के मठ मंदिर शुक्रवार को गुंजायमान हो उठे। रामनवमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। साथ ही आदि शक्ति की अधिष्ठात्री मां सिद्धिदात्री दुर्गे की उपासना विधि-विधान से संम्पन की गई। ऐतिहासिक रामचौरा मंदिर में पूजा अर्चना के लिए देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से शाम तक श्रद्धालु राम भक्ति में लीन रहे। इसके अलावा मठ मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान श्रद्धालु मंगल भवन व मंगल हारी.... राम सिया राम... सिया राम जै जै राम...से पूरा शहर गूंजता रहा। पूरा शहर जय श्रीराम जय-जय श्री राम के जयघोष से गूंज से श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। मंदिरों में अहले सुबह से ही भगवान के दर्शनों व पूजा अर्चना के लिए तांता लगा हुआ था, जो दिनभर जारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.