जय श्रीराम के जयघोष संग निकली भगवा यात्रा
लखनऊ, मार्च 28 -- गोसाईंगंज ढोल नगाड़े की धुन और जय श्रीराम के जयघोष संग विशाल भगवा एवं श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। कस्बे के मातान टोला स्थित माता चतुर्भुजी मंदिर परिसर से बस स्टॉप स्थित श्री कृष्ण मंदिर तक शोभायात्रा पहुंची। भक्तों ने प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, सीता की जगह-जगह आरती कर आशीर्वाद लिया। यात्रा में ब्लॉक प्रमुख विनय कुमार वर्मा, गोसाईगंज चेयरमैन निखिल मिश्रा, सुनील गुप्ता, अरविंद गुप्ता, सुधीर शर्मा, सत्य नारायण यादव, विश्वास मिश्रा, राजेश समेत अन्य रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.