नवादा, मार्च 31 -- वारिसलीगंज, निसं विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को वारिसलीगंज बाजार में श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई, रामभक्तों का कारवां बढ़ता गया। बाजे-गाजे के साथ कई रथों पर राम दरबार की झांकी सजाई गई थी। इस दौरान लाउडस्पीकर में बज रहे देशभक्ति गीतों पर भगवा वस्त्रों में युवक झूमते-थिरकते नजर आए। सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था का नेतृत्व बीडीओ अमित कुमार एवं थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी करते देखे गए। नगर के वार्ड 09 गुमटी रोड स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण से जितेंद्र प्रताप जीतू एवं प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित शोभायात्रा को हनुमान चालीसा का पाठ, आरती एवं फीता काटकर जुलूस को रवाना किया गया। बाजार के गुमटी रोड से जय प्रकाश चौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.