भागलपुर, मार्च 28 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि रामनवमी के पावन अवसर पर कागजी टोला स्थित कालीघाट से निषाद संघ सहनी समाज के तत्वावधान में निशान शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में गाजे-बाजे, आकर्षक झांकियों और हाथों में लहराते महावीरी ध्वजों के साथ एक ही नारा, एक ही नाम, जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें महिलाओं और कन्याओं की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण सुसज्जित रथ पर विराजमान बजरंगबली की प्रतिमा तथा भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान और जामवंत के वेश में सजे कलाकार रहे, जिन्होंने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। डीजे पर बज रहे श्रीराम के भजनों पर लोग झूमते-गाते आगे बढ़ते रहे। शोभायात्रा कालीघाट से प्रारंभ होकर महावीर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.