गंगापार, अप्रैल 23 -- आस्था और श्रद्धा के वातावरण में गुरुवार को 40वीं 11 कोसी श्रृंग्वेरपुर धाम परिक्रमा धूमधाम से निकाली गई। परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में 'जय श्रीराम' के जयकारों से क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। करीब चार दशकों से निरंतर आयोजित हो रही यह परिक्रमा श्रृंग्वेरपुर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट एवं श्री तुलसी साहित्य प्रचार समिति के तत्वावधान में संपन्न हुई। परिक्रमा का शुभारंभ भगवती गंगा के पूजन-अर्चन के साथ किया गया। परिक्रमा यात्रा श्रीराम घाट स्थित शांता श्रृंगी ऋषि मंदिर एवं श्रीराम संध्या मठ मंदिर से शुरू होकर विभिन्न देवालयों में दर्शन-पूजन के बाद संस्कृत महाविद्यालय, सूर्या भीटा, ऋषि तलैया होते हुए कौशांबी जनपद के कुरई व शीशम वाटिका तक पहुंची और पुनः वापस मठ परिसर में संपन्न हुई।इस दौरान श्रद्धालुओं ने सीता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.