हजारीबाग, मार्च 27 -- ​चौपारण, प्रतिनिधि। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव का महापर्व रामनवमी शुक्रवार को चौपारण प्रखंड में अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और पारंपरिक भव्यता के साथ संपन्न हुआ। पूरा क्षेत्र जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से गुंजायमान रहा। महावीरी झंडों के साथ सड़कों पर निकला रामभक्तों का जनसैलाब देखते ही बन रहा था।जुलूस में शामिल एक से बढ़कर एक जीवंत झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। विशेषकर कोरियाडीह की जीवंत हनुमान जी की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। वहीं, नारी शक्ति का प्रदर्शन भी इस बार अद्भुत रहा। चौपारण क्वीन्स, भूषणडीह, चैयकलां, भटबिगहा और बसरिया जैसे क्षेत्रों में वीरांगनाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन कर अपनी वीरता का परिचय दिया।प्रखंड के चक्रसार में भव्य मेला लगा, जहाँ करीब ती...