लखनऊ, मार्च 29 -- मलिहाबाद, संवाददाता। मलिहाबाद की सड़कों पर रविवार को भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। रामनवमी के उपलक्ष्य में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल की ओर से भव्य 'श्रीराम शोभायात्रा' का आयोजन किया गया। सुबह मुंशीगंज कटरा स्थित त्रिवेणी शिवालय से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। हाथों मे भगवा ध्वज लिए युवाओं की टोलियां जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए जिधर से निकलती पूरा वातावरण राममय हो जाता। डीजे की धुनों पर थिरकते युवाओं के उत्साह ने कस्बे का माहौल उत्सव जैसा बना दिया। बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख सूरज सिंह अर्कवंशी और जिला सहमंत्री रवि राजपूत ने बताया कि यात्रा मुंशीगंज से शुरू होकर गुन्नी का चौराहा, डाकघर तिराहा और तहसील तिराहा होते हुए आगे बढ़ी। इसके बाद यात्रा चौधराना, सैय्यदवाड़ा और शीतलनटोला होते हुए शाम को मंदिर परिसर में समा...