अयोध्या, अप्रैल 29 -- अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जय श्रीराम का उदघोष लोगों को जोड़ने का काम करता है। सीएम योगी ने पश्चिम बंगाल में अपनी जनसभाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मेरे पहुंचने पर बच्चे युवा और बुजुर्ग सभी एक ध्वनि से जय श्रीराम का जयघोष करते थे। यही नहीं देश के किसी भी कोने में मैं जाता हूं तो लोग मेरा अभिवादन जयश्रीराम जयघोष से ही करते हैं। प्रभु श्रीराम जोड़ने का नाम है। त्रेता युग में भी श्रीराम ने उत्तर को दक्षिण से जोड़ा। बाद में श्रीकृष्ण ने पश्चिम को पूर्व से जोड़ा। उन्होंने कहा कि डा. लोहिया कहते थे जब तक राम, कृष्ण, शंकर हैं देश का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। लेकिन यह बात उनके शिष्यों को समझ में नहीं आती है। उन्हें राम, कृष्ण और शिव तब तक नहीं समझ में आएंगे जब तक वो उन्हें आत्म सात नहीं कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.