बगहा, फरवरी 16 -- बेतिया, हमारे संवाददाता। प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि महोत्सव सागर पोखरा स्थित मनोकामना शिव मंदिर परिसर में भव्य तरीके से आयोजित किया गया। सुबह 4 बजे से ही मंदिर परिसर में उज्जैन, काशी, प्रयागराज सहित कई अन्य जगह से बुलाए गए 500 से अधिक योग्य पंडितों ने शिव तांडव का उच्चारण किया। पूरा माहौल ओम नम: शिवाय की ध्वनि से गूंजता रहा। जलाभिषेक करने के लिए प्रात: काल से ही महिला और पुरुष भक्तगण मंदिर परिसर पहुंचते रहे। महिला और पुरुष भक्त जनों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार निर्धारित किया गया था। मंदिर के मुख्य गेट से लेकर पावर हाउस चौक की तरफ पुरुष भक्तों के लिए लाइन लगी हुई थी वहीं मंदिर परिसर के मुख्य गेट से एमजेके कॉलेज की ओर जाने वाली सड़क के किनारे महिला भक्त जन लाइन में खड़ी रही। मंदिर परिसर में पूजा कमेटी के सदस्यों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.