जौनपुर, अप्रैल 8 -- मछलीशहर। तहसील क्षेत्र के नेवरहा गांव निवासी जय शंकर यादव को समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव नामित किया गया है। उनके इस मनोनयन पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। इस अवसर पर भरत लाल यादव, राम सिंह यादव, सती राम यादव, विकास यादव, अम्बिका प्रसाद बिंद, प्रेम चन्द यादव, सुरेश बहादुर सिंह, लालजी यादव, कमलेश कुमार तथा तीर्थ राज यादव सहित अन्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...