जय ललिता को प्रवक्ता परीक्षा में मिली सफलता
अंबेडकर नगर, जुलाई 11 -- सद्दरपुर। टांडा तहसील क्षेत्र के अरसावां दाउदचक निवासी किसान खुशीराम की पुत्री जय ललिता वर्मा ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा वर्ष 2022 में आयोजित प्रवक्ता परीक्षा का पास कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। जय ललिता की सफलता से परिजनों में खुशी का माहौल है। पिता खुशीराम ने बताया कि उनकी पुत्री ने नाऊसांडा से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट करने के बाद बरेली से बीटेक किया। इसके बाद यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा पास कर कानपुर यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही है। जय ललिता ने चार बार पीसीएस मेंस की भी परीक्षा दे चुकी हैं। हालांकि अभी सफलता नहीं मिल पाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.