रामनगर, फरवरी 2 -- रामनगर। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति एनएमएमएस में जय मोहन इंटर कॉलेज कानिया के आठवीं कक्षा के 19 छात्र-छात्राओं ने उत्तीर्ण की। विद्यालय के प्रबंधक अमन जोशी, संरक्षक गोपाल दत्त जोशी, प्रधानाचार्य एमडी तेवाडी, उप प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह मनराल ने संबंधित विद्यार्थियों की हौसलाअफजाई की है। वहीं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाटकोट के दो बच्चों ने राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण की। कक्षा आठ के छात्र युवराज सिंह व छात्रा ईशिका ने इस परीक्षा में सफलता पाई है। प्रधानाध्यापक जगदीश सती ने बताया कि वर्तमान तक विद्यालय के पांच बच्चे विभिन्न छात्रवृत्ति परीक्षाओं में सफल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.