रांची, अप्रैल 17 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। जय माता दी यात्रा मंच सिल्ली की ओर से रेलवे ओवरब्रिज के समीप शनिवार रात 9 बजे से 12वां भव्य माता जागरण आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंच के सदस्य पिछले कई दिनों से तैयारी में जुटे हुए थे। अब आयोजन की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। माता जागरण में विभिन्न शहरों से प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। बिहार के राहुल सिंह, धनबाद की वीणा कौर, बोकारो की खुशी साहू तथा रांची की नित्या सिंह अपने साथियों के साथ भजन, देवी गीत और मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर करेंगे।मंच के सदस्य संतोष साहू एवं चिंटू साव ने बताया कि जय माता दी यात्रा मंच सिल्ली पिछले 11 वर्षों से लगातार धार्मिक आयोजनों का सफल संचालन करता आ रहा है। मंच क...