रांची, जनवरी 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्री चैती दुर्गा मंदिर, भुताहा तालाब का दसवां वार्षिक उत्सव गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रद्धापूर्वक शुरू हुआ। महोत्सव के पहले दिन तड़के माता का पट खुलने और आरती के बाद गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शहर के मुख्य मार्गों-महावीर चौक, शहीद चौक और सुभाष चौक से होते हुए त्रिकोण हवन कुंड पहुंची। वहां से कलश में जल लेकर श्रद्धालु कचहरी रोड के रास्ते वापस मंदिर प्रांगण लौटे, जहां समिति के सदस्यों ने 501 महिला कलश यात्रियों का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। पंडित सुभाष चंद्र मिश्रा के सानिध्य में गौरी पूजन, वेदी पूजन और पुष्पांजलि के बाद महाभोग का वितरण किया गया। उत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को माता का महास्नान और दुर्गा अष्टमी पाठ होगा, जबकि शनिवार को महाभंडारा और महाआरती के साथ समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.