कोडरमा, मार्च 20 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के टेहरो पंचायत स्थित कलीडीह हलकुसा में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। नव निर्मित चैती दुर्गा मंदिर के भव्य निर्माण के उपलक्ष्य में आयोजित 'श्री श्री 1008 नवदिवसीय शतचंडी सह मां पराम्बा जगत जननी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ' का गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ विधिवत शुभारंभ हुआ। महायज्ञ के प्रथम दिन निकाली गई कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। माथे पर कलश लिए श्रद्धालुओं का जत्था यज्ञ मंडप से निकलकर कलीडीह, पचमोह, टेहरो, राऊतडीह, बरियारडीह और बासोडीह होते हुए सकरी नदी पहुंचा, जहां महेश्वरनाथ मंदिर के समीप पवित्र जल भरकर श्रद्धालु पुनः यज्ञवेदी लौटे। करीब 8 किलोमीटर लंबी इस यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल और "जय मां दुर्गे" के जयकारों से ग...