जय माता दी की जयकारो से गूंजा सिमडेगा शहर
सिमडेगा, मार्च 25 -- सिमडेगा,प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्र के महासप्तमी तिथि के मौके पर बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित पूजा पंडालो का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। ठाकुरटोली पूजा पंडाल का उदघाटन डीसी कंचन सिंह ने फीता काटकर किया। पट खुलते ही श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तो ने पूरे भक्ति भाव से मां की उपासना की और मां की चरणो में शीश झुका कर आर्शीवाद मांगा। सलडेगा स्थित देवीगुड़ी मंदिर परिसर और ठाकुरटोली देवीगुड़ी में महासप्तमी की तिथि पर मां भगवती की आरती हुई और आरती के बाद श्रद्धालुओ के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। पुजा पंडालो में बज रहे मां की भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। दीवाकालिन और संध्याकालीन आरती में काफी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। ठाकुरटोली में पुरोहित अमित मिश्रा की देखरेख में पुरे विधि विधान के साथ मां की उपासना की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.