कौशाम्बी, मार्च 25 -- अजुहा, हिन्दुस्तान संवाद। आदर्श नगर पंचायत अजुहा स्थित जय मां दुर्गे इंटर कॉलेज में बुधवार को 25 वें वार्षिकोत्सव एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम ने अभिभावकों, विद्याथिर्यों व अन्य अतिथियों को मंत्र मुग्ध कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शांति देवी कुशवाहा नगर अध्यक्ष एवं विद्यालय प्रबंधक प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। छोटे-छोटे बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक और समूह गीतों की प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। समारोह के दौरान विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। इस अवस...