कौशाम्बी, जनवरी 3 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। पश्चिम शरीरा में चल रहे जय मां झारखंडी क्रिकेट टूर्नामेंट के दसवें लीग मुकाबले में रविवार को रुद्र स्पोर्टिंग क्लब कौशांबी और सत्यम इलेवन करारी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। निर्धारित ओवरों में रुद्र स्पोर्टिंग टीम ने 162 रन स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी सत्य इलेवन टीम लक्ष्य पाने से पहले ही आल आउट हो गई। रुद्र स्पोर्टिंग क्लब ने 63 रनों से मुकाबला जीत लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रुद्र स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 162 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। रुद्र स्पोर्टिंग क्लब की ओर से बल्लेबाज हसन ने विस्फोटक पारी खेलते हुए मात्र 23 गेंदों में 62 रन बनाया। उनकी इस पारी में सात छक्के और चार चौके शामिल रहे। इस खिलाड़ी के प्रदर्शन से दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.