जय मां कोठार कांवरिया संघ के श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना
गढ़वा, अगस्त 2 -- केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के परती कुशवानी गांव से जय मां कोठार कांवरिया संघ के सोलह श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पूर्व सभी कांवरियों ने गांव स्थित मां कोठार मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और सभी के मंगल की कामना की। उसके बाद ग्रामीणों ने बोल बम के जयघोष के साथ फूल-मालाओं से स्वागत कर कांवरियों को विदाई दी। जत्थे में अंकित, अंकुश, लालन, श्रीराम, चंदन, विकास, जितेंद्र, राजेश, जीतू, अमित, नंदलाल, राजू, विनय, जयप्रकाश, नन्हकू, विनोद सहित अन्य शामिल हैं। सभी श्रद्धालु सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए देवघर पहुंचेंगे, जहां बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर परिवार, गांव और क्षेत्र की खुशहाली, सुख-शांति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.