सहारनपुर, अप्रैल 1 -- सरसावा। जैन समाज द्वारा भगवान श्रीमहावीर स्वामी जी का जन्मोत्सव मंगलवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। शोभायात्रा सर्राफा बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से प्रारंभ हुई। स्वर्ण जड़ित रथ की अगुवाई में 'जय महावीरा' के जयकारों और णमोकार मंत्र की गूंज के बीच यात्रा आगे बढ़ी। श्रद्धालु भक्ति गीत गाते हुए और नृत्य करते हुए भगवान महावीर के संदेशों का गुणगान कर रहे थे, जिससे पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। स्वर्ण जड़ित रथ पर विराजमान भगवान महावीर स्वामी जी की प्रतिमा को उमंग जैन गोद में लेकर बैठे थे, जो शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहा।बोली के माध्यम से हुआ धार्मिक दायित्वों का चयनशोभायात्रा में विभिन्न धार्मिक दायित्वों का चयन परंप...