जय महाकाल के जयकारों से गुंजायमान हुआ रुईधासा मंदिर परिसर
किशनगंज, जुलाई 31 -- किशनगंज। संवाददाता रुईधासा महाकाल मंदिर मे आयोजित दो दिवसीय महाकाल महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को हवन,पूजन आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।दो दिवसीय महाकाल महोत्सव 29 जुलाई को शुरू हुआ था। मंदिर के पुजारी बाबा साकेत व बनारस से आए मंहत आचार्य कृष्णकांत त्रिपाठी व आचार्य बृजपाल त्रिपाठी के सान्निध्य में पूरे विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महाकाल बाबा की पूजा-अर्चना की गई। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। मंदिर के पुरोहित साकेत बाबा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ महाकाल महोत्सव मनाया जा रहा है।इस महोत्सव को लेकर भक्तों का उत्साह चरम पर था। महोत्सव को लेकर पूरे मंदिर परिसर सहित महाकाल बाबा की प्रतिमा को भी आकर्षक फूल मालाओं से गया था। जो लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.