शाहजहांपुर, दिसम्बर 17 -- जय भारत संस्था की महिला और युवा शाखा ने भावलखेड़ा ब्लॉक के जमुका गांव में विशेष सहायता शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर ग्रामीण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को कंबल, जैकेट, स्वेटर, कोट, शाल, मफलर, सूट, टोपी और मोजा आदि गर्म कपड़े वितरित किए गए। महिला शाखा की सचिव वंदना अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सच्ची ईश्वरीय पूजा है। उन्होंने बताया कि संस्था ऐसे आयोजनों को सर्दी के मौसम में लगातार जारी रखेगी। आयोजन में संयोजक शशि गुप्ता, महिला शाखाध्यक्ष शिवा वैश्य, युवा शाखा सचिव धनंजय सिंह, राजीव कृष्ण अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, ज्योति श्रीवास्तव, रम्मन गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.