जय भवानी के उद्घोष के साथ निकली चंडी यज्ञ की भव्य शोभायात्रा
सीवान, जून 9 -- पचरूखी, एक संवाददाता। प्रखंड के जीतपट्टी गांव में मूर्ति स्थापना की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार को पांच दिवसीय श्री चंडी महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया।
कलश यात्रा का महत्व कलश यात्रा में करीब 1100 महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं ने भाग लेकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। यज्ञ स्थल पर वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु महिलाओं और कन्याओं ने अपने सिर पर कलश धारण किया। इसके बाद भव्य शोभायात्रा चांप और जसौली गांव के रास्ते पचरुखी चीनी मिल परिसर स्थित तालाब पहुंची, जहां विद्वान आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच जलभरी की गई। जलभरी के उपरांत कलश यात्रा गाजे-बाजे, हाथी और घोड़ों के साथ विभिन्न गांवों और टोले से होकर गुजरी। शोभायात्रा जुड़ीहाता, जसौली खरग, शेखपट्टी, पश्चिम टोला औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.