बिजनौर, फरवरी 10 -- जय बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कांवड़िये अपनी मंजिल की ओर अग्रसर हैं। जिससे क्षेत्र का वातावरण शिवमय हो गया है। मंगलवार को हजारों की संख्या में कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर मोटा महादेव मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। उसके उपरांत जय बम बोले और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ गए। भगवा रंग में रंगे भगवान शिव के भक्तों ने पूरे मार्ग को भगवा कर दिया। कांवड़ की घंटियों व भगवान भोलेनाथ के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। कांवड़ यात्रा में युवाओं के साथ महिलाएं, बच्चें व बुजुर्ग भी उत्साह के साथ कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में देखने को मिल रहे। इसके अलावा कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता व्यवस्थाएं की हैं। यातायात को सुचारु रखन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.