पीलीभीत, दिसम्बर 7 -- माधोटांडा, संवाददाता। कलीनगर तहसील क्षेत्र के माधोटांडा स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में भारतीय संविधान निर्माता डॉ.भीमराव आंबेडकर जी का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। बच्चों को बाबा साहब के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यालय परिसर में सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास ने पहुंचकर संविधान निर्माता डॉ.आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस मनाया। उन्होंने बच्चों को उनके बारे में विस्तार से जानकारी दी। उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन विश्नोई, प्रधानाचार्य और छात्र मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.