धनबाद, मार्च 11 -- धारजोरी स्थित जय धरती मां फाउंडेशन को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए यूएन बूक वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्था द्वारा सम्मान पत्र जारी किया गया है। फाउंडेशन पिछले 15 वर्षों से समर्पित भाव से एक करोड़ पौधारोपण महाअभियान को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। फाउंडेशन के संस्थापक रवि कुमार निषाद, सह संस्थापक रंजीत कुमार, जिला सचिव सहदेव महतो, जिला जनजातीय पदाधिकारी सुधीर हेंब्रम, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो. शमशेर अली, जिला सह सचिव सुरेश हरि, जिला प्रबंधक रामकुमार, जिला अध्यक्ष अनिल केवट, जिला उपाध्यक्ष भोला साहनी तथा विशिष्ट सलाहकार शंकर किशोर महतो सहित अन्य सदस्यों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.