इटावा औरैया, अप्रैल 26 -- इटावा। जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन की जिला कार्यकारणी राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर भंग कर दी गयी है। जिलाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि नई जिला कार्यकारिणी गठन होने तक वर्तमान पदाधिकारी अपने पद पर संगठन के साथ कार्य करते रहे। नई जिला कार्यकारिणी में सभी को स्थान दिया जायेगा। उन्होंने नये कार्यकर्त्ताओं से संगठन में जुड़ने का आवाहन किया है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय परशुराम सेना की कार्यकारिणी गठित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...