लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ, संवाददाता। गोमती नगर विवेक खंड तीन और चार जनकल्याण समिति की ओर से होली मिलन समारोह में लोगों ने फूलों की होली खेली। समारोह में संगीत भवन एकेडमी के कलाकारों ने जहां जहां राधे, वहां जाएंगे मुरारी..., जय जय शिव शंकर, मूड है भयंकर... गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी तो दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।समारोह में मुख्य अतिथि विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि भारत विभिन्न संस्कृतियों का देश है। सभी धर्मों के पर्व मनाए जाते हैं। होली सनातनियों का प्रमुख पर्व है, जिसे सभी लोग मनाते हैं। जनकल्याण समिति के अध्यक्ष इं. वीके मिश्रा और सचिव रूप कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। एकेडमी कलाकारों में अथर्व मिश्रा, शुभ मिश्रा, सानवी, सौम्या, मिहिका, आद्रिका, अव्युक्ता, आस्था, नूपुर, सुमन, नीलिमा, आश्वी, वान्या, भूमी, ...