सासाराम, जून 15 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के हजारों लोगों ने रविवार की देर शाम रोहतास के समहुता गांव में आयोजित भव्य कवि सम्मेलन में भाग लिया। यह भी पढ़ें- जय-जय रोहतास हमारा पर झूमे दर्शक, कैमूर और रोहतास की विरासत पर जताया गर्वकार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम का आयोजन सतियाण गांव के चिकित्सक द्वारा अपने अस्पताल के उद्घाटन समारोह के अवसर पर किया गया था। कवि सम्मेलन में देशभक्ति, क्षेत्रीय गौरव और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित रचनाओं ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से कवि की पंक्तियां तुम पर्वत हो या पूर्वजों की अमर निशानी, जय-जय रोहतास हमारा तथा हम धरतीपुत्र बिहारी हैं पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। इन रचनाओं के माध्यम से कैमूर पर्वतमाला, रोहतासगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर और बिहार की सांस्कृतिक पहचान को प्रभावशाली ढंग ...