जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजीं गलियां
रामपुर, मई 28 -- कोसी मार्ग उत्सव पैलेस में18 से 21 जुलाई तक श्रीनाथ जी रसकथा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। आयोजन से पूर्व अधिक मास के पावन अवसर पर गौ सेवा परिवार की ओर से गुरुवार की प्रात: बेला में मधुर यात्रा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी श्री शिव मंदिर पुराना आवास विकास कॉलोनी से प्रारंभ होकर कुमार फर्नीचर वाली गली ,यूनिक ऐलाइड वाली गली ,पतंजलि स्टोर से होते हुए मुकुंद चांदीवाला की गली, सी ए राज कुमार की की गली से होकर वीआईपी कॉलोनी पर आकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल सभी भक्त जय-जगन्नाथ के जयकारें लगाते हुए चल रहे थे। शहर की गलिया जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजायमान हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.