जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजी गलियां
रामपुर, मई 25 -- रामपुर,संवाददाता। कोसी मार्ग उत्सव पैलेस ¸में 18 से 21 जुलाई तक श्रीनाथ जी रसकथा महोत्सव का आयोजन होगा। आयोजन से पूर्व अधिक मास के पावन अवसर पर गौ सेवा परिवार की ओर से सोमवार की प्रात: बेला में मधुर यात्रा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। यात्रा में शामिल सभी भक्त जय-जगन्नाथ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शहर की गलिया जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजायमान हो गई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि इस प्रभात फेरी के माध्यम से नगरवासियों को श्रीनाथ जी रसकथा महोत्सव से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- प्रभात फेरी का पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत यह भी पढ़ें- प्रभात फेरी का पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.