जय जगन्नाथ के उद्घोष से गूंज उठा नौहझील
मथुरा, मई 13 -- नौहझील,मंगलवार को अखिल भारतीय चैतन्य महाप्रभु गौड़ीय मठ के संस्थापक श्रीमद् भक्ति प्रसाद विष्णु गोस्वामी महाराज राम बाबा के निर्देशन में कस्बा नौहझील स्थित अग्रवाल बगीची से छिनपारई तक जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली गई। इस तरह का आयोजन इस क्षेत्र में पहली बार हुआ है। रथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। जगन्नाथपुरी की तर्ज पर तैयार रथ में भगवान जगन्नाथ की प्रतिमाओं संग साधु संत और राम बाबा विराजमान थे। अग्रवाल बगीची से नगर में भ्रमण के दौरान रथयात्रा में रथ को खींचने के लिए रस्सियों को पूजते हुए श्रद्धालु नजर आए। रथ यात्रा के दौरान संकीर्तन और जय जगन्नाथ के घोष हो रहे थे। राम बाबा ने भगवान जगन्नाथ की महिमा के बारे में बताया कि भगवान जगन्नाथ दया, करुणा और भक्त वत्सलता के सागर हैं। झाड़ी हनुमान मंदिर के महंत राम रतन दास महाराज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.