रिषिकेष, अप्रैल 24 -- प्रतीतनगर कौटिल्य वाटिका वेडिंग प्वॉइंट में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर पूरा पंडाल जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। कथा स्थल को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों, गुब्बारों से सजाया गया था। इस अवसर पर सुंदर झांकियों का आयोजन किया गया, जिसमें श्रीकृष्ण के बाल रूप और उनकी लीलाओं का मनमोहक प्रदर्शन किया गया। बच्चों और युवाओं ने नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कथा व्यास भागवत भूषण आचार्य रमेंश उनियाल ने अपने प्रवचन में बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अधर्म के नाश और धर्म की स्थापना के लिए हुआ था, और उनके जीवन से हमें सत्य, प्रेम और कर्तव्य का संदेश मिलता है। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भजन-कीर्तन, माखन मिश्री प्रसाद वित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.