आरा, अप्रैल 7 -- जैसे ही कान्हा के जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल नंद घर आनंद भयो...के जयकारे से गूंज उठा चरपोखरी, एक संवाददाता प्रखंड के सोनवर्षा स्थित श्री लक्ष्मी नारायण तोताद्रि मठ में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूज्य श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के पुण्य स्मृति महोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित इस कथा में जैसे ही कान्हा के जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल नंद घर आनंद भयो... के जयकारे से गूंज उठा। इस दौरान भक्तों ने भावविभोर होकर झूमते-गाते हुए पुष्प वर्षा के बीच प्रभु की आराधना की। व्यासपीठ से राजस्थान के सुप्रसिद्ध कथावाचक स्वामी दयानंद शास्त्री जी महाराज ने कृष्ण जन्म के प्रसंग का जीवंत और भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म और अत्य...