लखनऊ, मार्च 20 -- ऐशबाग रामलीला समिति की ओर से चल रहा चैती महोत्सव लखनऊ, संवाददाता।श्री ऐशबाग रामलीला समिति की ओर से भारतीय नववर्ष मेला एवं चैती महोत्सव में शुक्रवार को बूंदाबांदी के बीच तुलसी रंगमंच पर चल रही श्रीकृष्णलीला को देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक पहुंचे। लीला के मंचन में एक ओर श्रीकृष्ण के जन्म पर नंदगांव में हर्ष का माहौल देखने को मिला तो वहीं दूसरी ओर कंस से पूरे राज्य में जन्मे नवजातों मारने का आदेश मिलते ही समस्त जनता में कोलाहल मच जाता है। इन्हीं घटनाओं के बीच नंद बाबा पुत्र जन्म की खबर लेकर कंस के दरबार में पहुंचते हैं। फिर श्रीकृष्ण की माखन चोरी व अन्य प्रसंगों की लीला देख दर्शकों के मुख से हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की... उद्घोष गूंजने लगता है।श्रीकृष्ण लीला से पहले सांस्कृतिक मंच पर नृत्य निर्देशक तनुश्री व अ...