जय और स्वयं सेमीफाइनल में पहुंचे
बरेली, जून 12 -- प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बरेली के मुक्केबाजों ने धमाल मचा दिया। 46 किग्रा वर्ग में बरेली के जय गंगवार ने प्रयागराज के आशीष पाल को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं 58 किग्रा वर्ग में स्वयं कुशवाहा ने मुरादाबाद के राज शेखर को पराजित कर अंतिम-4 में प्रवेश किया। यह प्रतियोगिता 10 से 13 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है। कोच धर्मेंद्र सिंह यादव दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- सहारनपुर के धीरज चमके, मेरठ, लखनऊ और आगरा के मुक्केबाजों का भी दबदबा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.