दरभंगा, जुलाई 29 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। जिले के युवा शतरंज खिलाड़ी जयेश मिश्रा ने सीतामढ़ी के पुनोरा धाम में आयोजित बिहार राज्य स्तरीय रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता (सब जूनियर) के अंडर-17 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। 25 से 29 जुलाई तक चली प्रतियोगिता में जयेश ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया और अपराजित रहते हुए बिहार के नए शतरंज चैंपियन बने गए। जयेश ने कुल नौ मुकाबले खेले, जिनमें छह में जीत दर्ज की, जबकि तीन मुकाबले ड्रॉ रहे। लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ उनकी अंतरराष्ट्रीय रेटिंग में भी 32 अंकों का इजाफा हुआ है। इससे पहले वे सब जूनियर विजेता बने थे और विभिन्न राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर किलकारी दर...