नई दिल्ली, अगस्त 31 -- बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन अरशद वारसी आज जिस मुकाम पर हैं वहां पर पहुंचने के लिए उन्हें बहुत मेहनत की। इस मुकाम को हासिल करना उनके लिए बेहद मुश्किल रहा। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी एक खास जगह बनाई। उन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ अरशद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर होने के साथ ही वो एक अच्छे लाइफ पार्टनर भी हैं। अरशद ने मारिया गोरेट्टी से शादी की है। दोनों की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। हाल ही में अरशद और उनकी पत्नी मारिया ने खुलासा किया कि एक बार शादी से पहले जया बच्चन ने उन्हें एक बड़ी सलाह दी थी। आइए जानते हैं क्या?जया ने मारिया को दी थी शादी से पहले सलाह दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन ने मेगास्टार अमिताभ बच्चन से ...