अमरोहा, जनवरी 31 -- मंडी धनौरा। रविवार को जया एकादशी पर नगर की टीचर्स कालोनी स्थित मंदिर परिसर में भव्य श्रंगार कर लखदातार श्याम सरकार की पवित्र ज्योति प्रज्ज्वलित कर श्याम बाबा का संकीर्तन किया गया। भजन गायक दीपक शर्मा ने भजनों का गायन कर वातावरण भक्तिमयी बना दिया। कीर्तन के बाद श्याम बाबा को भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं को मोरछड़ी से झाड़ा लगाया गया। इस दौरान दीपक शर्मा, विशाल कौशिक, नरेंद्र अग्रवाल, हर्ष, गौरव, नमन, सौरभ शर्मा, विपिन कुमार, सीमा अग्रवाल, नेहा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.