साहिबगंज, जनवरी 29 -- साहिबगंज। श्री श्याम भक्त मंडल की ओर से गुरूवार को जया एकादशी के मौके पर खाटू श्याम की भव्य निशान शोभा यात्रा निकाल कर नगर भ्रमण कराया गया। निशान यात्रा स्थानीय चौक बाजार स्थित श्री रामनाथ ठाकुरबाड़ी परिसर ने निकाली गई। इसमें काफी संख्या में महिला व पुरूष शामिल थे। नगर भ्रमण के बाद निशान यात्रा पुरूषोतम गली स्थित श्री श्याम मंदिर में संपन्न हुई। इसके बाद मंदिर में पूजन आदि कराने के बाद प्रसाद आदि का वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.