देवघर, मार्च 7 -- चितरा कोलियरी अंतर्गत भवानीपुर गांव में शुक्रवार को 25 लाख रुपए की लागत से ईसीएल द्वारा नवनिर्मित जयहिंद क्लब भवन का उद्घाटन पूर्व कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने विधिवत फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान गांव के लोगों और क्लब सदस्यों में खासा उत्साह देखा गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि क्लब भवन का निर्माण क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि भवन बनने से क्लब सदस्यों को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों के संचालन में सुविधा मिलेगी। साथ ही गांव में होने वाले शादी-विवाह, सामाजिक कार्यक्रम एवं अन्य सामूहिक आयोजनों के लिए भी यह भवन काफी उपयोगी साबित होगा। कहा कि युवाओं को चाहिए कि क्लब के माध्यम से खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.